गोवर्धन पूजा


*सरायकेला: गांवों में पूजे गये पशुधन, किसान पशुपालक रहे उत्सव में मशगूल*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के पांड्रा, पदमपुर, भुरकुली,हेंसा,सरमाली जोजो (राजगांव), नवाडीह सहित विभिन्न गांव में गोवर्धन पूजा उत्सव में ग्रामीण किसान पशुपालक मशगूल रहे।

जानकारी के मुताबिक द्वापर युग में प्रचंड बारिश हुई। लोगों का बसेरा भी जल निगल गया। गोपालक गोपाल ने पशु एवं मानव को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को एक अंगुली में उठा लिया। उसके नीचे रहकर पशुपालक अपने और पशुओं की जानबचाई । मान्यता के अनुसार किसान पशुपालक अब भी गोवर्धन पर्वत एवं कृषि कार्य में सहयोग करने वाले पशुओं की पूजा अर्चना करते हैं। गोबर में गोवर्धन पर्वत, भगवान कृष्ण (गोपाल) की आकृति बनाकर रक्षक का स्मरण करते एवं गुहाल में अपने पशुओं का पूजा अर्चना करते हैं। 

इधर राजनगर के वासुडढा गांव फुटबॉल मैदान में वंदना सहराय का गोट पूजा अनुष्ठान हुई। पशुधन की सम्मान में आयोजित इस उत्सव में ग्रामीण मशगूल दिखे।

Comments