सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

*सरायकेला: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने का हुई प्रयास*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत संजय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। 

जानकारी के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मदद करना भी एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। परिवहन विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षक ने विद्यार्थियों को जागरूक करने में सक्रियता दिखाई।

 इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा संचालित हिट एंड रन मुआवजा योजना एवं गुड सेमेरिटन योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी मिला। विद्यार्थियों को यह भी जानकारी मिला कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग आवश्यक है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न बिंदुओं पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास हुई।

Comments