सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान


*सरायकेला: सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग के लिए बनी चुनौती, जर्जर सड़क पर सरपट दौड़ रही वाहन, दुर्घटना को रोकने के लिए चल रही जागरूकता अभियान* 

सरायकेला: जिला में सड़क मार्गों की स्थिति जहां भारी वाहनों की दबाव से दयनीय बनी हुई है वहीं जिला परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान छेड़ रखा है।जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड के नेतृत्व में यह जागरूकता अभियान चल रही है।

इधर जानकारी के मुताबिक सरायकेला से राजनगर जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। भारी वाहनों की दवाव से सड़क चरमरा गई है। जान हथेली पर रखकर लोग सफर कर रहे हैं। 

चाहे सरायकेला से टाटा मार्ग हो या फिर सरायकेला से चाईबासा मार्ग हर सड़क मार्ग की स्थिति दयनीय है। 

दयनीय मार्ग सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग का चुनौती बनी हुई है। परिवहन विभाग द्वारा हाट बाजारों में ऑटो चालकों के बीच भी जागरूकता अभियान चला कर ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी भी दी जा रही है। अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटना की रोकथाम में सहयोग की अपील की जा रही है।

 यहां तक कि जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को भी यातायात नियमों,हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा तथा यातायात संकेतों की जानकारी दी जा रही है। नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने की अपील की जा रही है। वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

Comments