*झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में मझगांव विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान, मासिक पत्रिका उड़ान का हुआ विमोचन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड विधानसभा का 26 वां स्थापना दिवस समारोह रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में हुई जिसमें मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिला।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई थी। सम्मान के तहत उत्कृष्ट विधायक को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो के अलावे 51 हजार सम्मान राशि भी मिला।
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो,प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी की भी उपस्तिथि रही।
समारोह में विधानसभा का मासिक पत्रिका उड़ान का भी विमोचन हुआ। इधर जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को हुई समारोह में झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिली सम्मान के बाद मझगांव सहित आसपास जिला के झामुमो कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है।


Comments
Post a Comment