झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

*झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में सरायकेला में लगी रोजगार मेला, जिला व आसपास से पहुंचे बेरोजगार, 311 अभ्यार्थी हुए शॉर्टलिस्ट*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में रविवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में रोजगार मेला आयोजित।

रोजगार मेले में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, रुंगटा माइंस लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एलआईसी, टाटा स्टील फाउंडेशन, ब्रावो सिक्योरिटी सहित 17 संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यार्थियों का नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया किया जा रहा था। रोजगार मेले में जिले एवं आसपास के क्षेत्र से अभ्यार्थी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक वेल्डर, गैस कटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट सेफ्टी ऑफिसर, सहित विभिन्न पदों के लिए 311 अभ्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट हुआ है।

इस पूर्व जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लाकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वाईपी रवि प्रकाश सिंह, जिला नियोजनालय कर्मी रमण कुमार सुजीत सरदार तथा संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर एवं प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

Comments