*सरायकेला: जिला स्तरीय कार्यशाला में ओडीआर, एमएसईएफसी पर रही फोकस, उद्यमी डिजिटल प्लेटफॉर्म टीआरईडीएस की कार्य प्रणाली से भी हुए अवगत*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिले में सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र कार्यालय सभागार में ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर), सूक्ष्म लघु उद्योग सुविधा परिषद (एमएसएमईएफसी)एवं ट्रेड रिसिवेबल्स इलेक्ट्रॉनिक डिस्काउंटिंग सिस्टम (टीआरईडीएस) विषयक कार्यशाला आयोजित।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविशंकर प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में एमएसएमई से संबंधित उद्यमियों को कार्य प्रणाली की जानकारी मिली। कार्यशाला के दौरान वर्तमान एवं भावी उद्यमियों ने भी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) से संबंधित योजना एवं उपलब्ध सुविधा की जानकारी लेने का प्रयास किया।
इस क्रम में बताया गया कि भारत में ओडीआर एक सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जिसके तहत व्यावसायिक विवाद का विशेष कर लंबित भुगतान का ऑनलाइन समाधान होता है। एमएसईएफसी राज्य सरकार द्वारा एमएसएमईडी अधिनियम 2006 (धारा 20 और 21) के तहत बनी एक संस्था है। जो सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतान से जुड़े विवाद सुलझाती है।
टीआरईडीएस आरबीआई द्वारा विनियमित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो एमएसएमई को फंड दिलाने में मदद करता है।
कार्यशाला में इसके अतिरिक्त उद्यमियों को लंबित भुगतान से संबंधित समस्या का निराकरण, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मिला। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित विभिन्न बिंदुओं पर उद्यमियों को जागरूक करने के प्रयास हुई।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक वरुण चौधरी,जेएसएलपीएस के डीपीएम पंकज कुमार,सीए रितेश चौधरी, ईओडीबी रोहित कुमार सहित जिले के विभिन्न उद्यमियों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment