*सरायकेला: साइक्लोन के प्रभाव से जनजीवन हुआ प्रभावित, रात को भी जारी है बारिश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: चक्रवात अकवन के प्रभाव से दिन भर सरायकेला खरसावां जिला क्षेत्र में बारिश जारी रहा।
सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। और बारिश जारी रहा। जिला मुख्यालय सरायकेला में अपराह्न बाद कुछ समय के लिए बारिश रुकी। साप्ताहिक हाट में लोग खरीदारी कर रहे थे कि शाम ढलते ही फिर से बारिश शुरू हो गई। देखते देखते हाट से लोग खरीदारी छोड़ भीगते हुए भागने लगे।
इधर दिन में बारिश के कारण मार्केट में चहल-पहल नहीं रहा। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सूत्रों के मुताबिक बारिश के कारण धान की फसल भी नुकसान होने की संभावना है। इसको लेकर किसान भी परेशान हैं। फिलहाल रात को भी बारिश जारी है।

Comments
Post a Comment