माता जगधात्री पूजा उत्सव

*सरायकेला में पूजे गए माता जगधात्री*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता जगधात्री की पूजा उत्सव आयोजित।

पुराना बस स्टैंड के निकट मंदिर में सरकारी प्रयास से भी माता जगधात्री की पूजा उत्सव आयोजित है। भक्त श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना की एवं माता जगधात्री के प्रति आस्था जताया। आदिशक्ति माता जगधात्री की पूजा उत्सव को लेकर भक्ति उल्लास का माहौल है।

 इधर मिली जानकारी के अनुसार जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेंसल जगधात्री मंदिर में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की एवं माता जगधात्री के प्रति आस्था जताया।


Comments