*सरायकेला: आस्था उपासना का पर्व छठ में लोगों ने उगते सूरज को किया प्रणाम, भक्ति उल्लास का रहा माहौल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: छठ महापर्व में जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
तड़के सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं का रुख खरकाई नदी छठ घाटों की ओर रहा। कुदरसाई एवं जगन्नाथ घाट में भक्त श्रद्धालुओं का भीड़ रही। लोग घंटों तक उषा अर्घ्य का रस्म में जुटे रहे। इस दौरान छठी मैया की जयकारा की गूंज भी सुनाई पड़ी।
पर्यटनीय स्थल श्मशानकाली मंदिर नदी घाट में भी भक्त श्रद्धालु पहुंचे और उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए सक्रिय दिखे।पिछले 13 नवंबर को नहाए खाए की रस्म से छठ महापर्व शुरू हुई और 14 नवंबर को सूर्य देव के उपासकों ने खरना का रस्म पूरा किया। और 15 नवंबर को अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य दिए। छठ महापर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही। 16 नवंबर को तड़के सुबह से ही भक्त श्रद्धालु छठ घाटों में पहुंचे। उपासक उषा अर्घ्य के लिए जुटे रहे।
जगन्नाथ घाट में इसका एक नजारा देखने को मिला।
इधर कुदरसाई घाट में भी भक्त श्रद्धालु सूरज को अर्घ्य देने के लिए तत्पर दिखे।
आकाश में सूर्य की लालिमा देखते ही लोगों ने उगते सूरज को जलार्पण कर प्रणाम किया और उपासकों ने उपासना का रस्म पूरा कर अपनों के बीच खुशी की अनुभूति की। और प्रसाद वितरण कर लोगों में खुशियां बांटी। भक्ति उल्लास का माहौल रहा।




Comments
Post a Comment