चित्रगुप्त पूजा उत्सव

 

*सरायकेला में पूजे गए भगवान चित्रगुप्त*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को हंसाहुड़ी सहित कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना हुई।

सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं का रुख पूजा पंडालों की ओर रहा। हंसहुड़ी में कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा उत्सव आयोजित हुई। यहां भव्य पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना हुई। इसके अलावे जेल रोड बजरंग चौक के निकट पटनायक टोला में भव्य पंडाल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना हुई। पूजा उत्सव में लोगों ने अपने घर में कलम दवात, बही खातों की भी पूजा अर्चना की एवं भगवान चित्रगुप्त के प्रति आस्था जताया।

मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति ब्रह्मा की काया से हुई। इसलिए इन्हें कायस्थ समाज का आराध्य देवता भी कहा जाता है। भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मांड में सभी जीवों के अच्छे बुरे कार्य का हिसाब किताब रखते हैं। भगवान चित्रगुप्त के रजिस्टर को अग्रसंधानी कहा जाता है। जिसमें कर्मों का लेखा-जोखा रहता है। जानकार व्यापारी इसी दिन नए खाता-बही का शुरुआत करते हैं।

क्वांटम थ्योरी के मुताबिक यूनिवर्स खत्म हो सकता है मगर क्वांटम इनफॉरमेशन खत्म नहीं होगी। दुनिया के सभी पदार्थ कण से बने हैं। जीव जो करता है पार्टिकल(कण) सारी इनफार्मेशन कलेक्ट करता है। जैसे समुद्र में एक बोतल स्याही डालने से दिखेगा नहीं पर है। क्वांटम इनफॉरमेशन कभी डिलीट नहीं होती है। मनुष्य जीव जगत के कर्म भी। जहां विज्ञान ने भगवान चित्रगुप्त की रजिस्टर अग्रसंधानी को सिद्ध करने का प्रयास किया वहीं अब भी भगवान चित्रगुप्त के प्रति लोगों की आस्था बनी हुई है। शाम ढलते ही इन पूजा पंडालों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोग यहां अपनों से मिले, भगवान चित्रगुप्त के प्रति आस्था जताया एवं प्रसाद भी ग्रहण की। इस दौरान भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Comments