जनता दरबार


*सरायकेला डीसी ने सुनी जनता की फरियाद*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित।


जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आम नागरिक पहुंचे थे। बारी-बारी से नागरिक उपायुक्त से मिले।समस्या बयां की एवं समाधान के लिए फरियाद की। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

जनता दरबार में पांड्रा सीएलएफ समिति द्वारा समाहरणालय परिसर में कैंटीन के संचालन हेतु दुकान उपलब्ध कराने की फरियाद किया गया।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डों में साफ सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर फरियाद करने लोग पहुंचे थे। जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में आ रही समस्याओं का निराकरण के लिए भी फ़रियाद हुई। भूमि विवाद एवं आपसी बंटवारा का मामला लेकर भी फरियादी पहुंचे थे। आपूर्ति, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर भी फरियादी पहुंचे थे।

Comments