आपूर्ति विभाग की हुई समीक्षा

 

*सरायकेला: उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के कार्य प्रगति का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), खाद्यान्न वितरण, ई केवाईसी, आधार सीडिंग, डीलर टैगिंग एवं रिटैगिंग, दाल भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, नमक एवं चीनी वितरण, धान अधिप्राप्ति तथा भुगतान सहित विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा हुई।

बैठक में गोदाम निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की भी समीक्षा हुई। इस क्रम में ईचागढ़ गोदाम की मरम्मती के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया है।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी प्रखंड में संचालित योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा लंबित कार्यों का निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश मिला।

बैठक में डीएसओ, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक, विभिन्न कार्य एजेंसियों के अभियंता, संबंधित पदाधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति रही।

Comments