*झारखंड विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति सुरेश पासवान पहुंचे सरायकेला, पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति सुरेश पासवान सरायकेला पहुंचे एवं परिसदन में सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा में माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के क्रियान्वयन एवं अनुपालन की विभागवार समीक्षा हुई। विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों के अनुपालन एवं की गई कार्रवाई की वर्तमान स्थिति से समिति को अवगत कराया गया।
समीक्षा के उपरांत सभापति श्री पासवान द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक से पहले सभापति सुरेश पासवान का जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गियारी ने स्वागत किया।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment