*जेटेट परीक्षा के बाद जिला मुख्यालय में अभ्यार्थियों ने चखा सरायकेला लड्डू का स्वाद*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के दिन रविवार को जिला मुख्यालय सरायकेला में प्रसिद्ध लड्डू का क्रेज रहा।
विभिन्न क्षेत्र से सरायकेला आए लोग सरायकेला लड्डू के लिए घंटों होटलों में इंतजार करते दिखे। लाइन लगाकर लोगों ने मिठाई ली एवं लड्डू का स्वाद चखा।
जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
जिला के परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा हुई। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय रही। जानकारी के मुताबिक सरायकेला खरसावां जिला में 30 परीक्षा केंद्र बने थे। प्रथम पाली में 11,086 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 10,286 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में 6,447 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 6,029 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कल 17,533 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 16,315 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिला में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में हुई।
जिला मुख्यालय सरायकेला में परीक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्र से आए अभ्यार्थी सरायकेला लड्डू की खरीदारी में जुटे रहे। अभ्यार्थियों के लिए सरायकेला लड्डू प्रिय बना रहा।


Comments
Post a Comment