जेटेट को लेकर प्रशासन अलर्ट

 

*सरायकेला: डीसी,एसपी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: रविवार को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन सतर्क है,यहां तक कि खुद उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने एसपी मनोज स्वर्गियारी के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों सहित केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक जिला में कुल 30 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिला के चांडिल, राजनगर, खरसावां, सरायकेला, सीनी,आदित्यपुर शहरी, सरायकेला शहरी सहित विभिन्न स्थानों में बनी परीक्षा केंद्रों में जेटेट परीक्षा होगी। सुबह से ही परीक्षार्थियों का रूख परीक्षा केंद्र की ओर रहेगा।

Comments