*चक्रवात की प्रभाव में रहा सरायकेला, डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए कई बैठक, करवा चौथ में नहीं दिखा चांद*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: चक्रवात अर्णव के प्रभाव से सरायकेला खरसावां जिला में रुक-रुक कर बारिश व आकाश में बादल छाए रहे,यहां तक कि जिला मुख्यालय सरायकेला में चहल-पहल कम रहा।
खराब मौसम के बावजूद सरकारी ऑफिस में कामकाज जारी रहा। हालांकि खराब मौसम को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क रहा। समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 1 नवंबर को जिला के 30 केंद्रों पर होने वाली झारखंड शिक्षा पात्रता परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर बैठक की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक उपायुक्त में सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके अलावे उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की। जिले में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध की जा रही है कार्रवाई की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने ओर भी कई बैठक की। ऑफिस में बैठक होती रही। बाहर बादल छाए रहे। समाहरणालय में भी चहल-पहल कम रहा। अपराहन को हल्की बारिश हुई। रात तक बादल छाए रहे। यहां तक कि करवा चौथ में चांद तक नहीं दिखा।

Comments
Post a Comment