*झामुमो ने सरायकेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल, पूर्व सीएम चंपाई का फूंका पुतला*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला के गैरेज चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का पुतला फूंका।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने परिसदन में मीडिया को बताया कि विगत दिनों चाईबासा में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ था। उसमें भाजपा द्वारा कोल्हान में शांति भंग करने का प्रयास करते हुए प्रशासन के ऊपर पथराव करने का प्रयास किया गया। उसके तहत कल भाजपा द्वारा कोल्हान बंद किया गया जो विफल रहा। उन्होंने कहा आज झारखंड मुक्ति मोर्चा बैनर तले जनता को संदेश देना चाहते हैं कि आदिवासी मूलवासी में जो सामंजस्य है, जो भाईचारा है उसको भाजपा द्वारा डिस्टर्ब करने का प्रयास सफल नहीं होगा। यही संदेश के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन कर सांकेतिक रूप से जताना चाह रहे हैं कि झारखण्ड में शांति भंग नहीं होने देंगे।
मौके में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि भाजपा को घाटशिला उपचुनाव का बौखलाहट है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन लंबे समय तक मंत्री भी रह चुके हैं, ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक क्यों नहीं किया।
इससे पहले पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चंपाई तेरी साजिश नहीं चलेगी, भाजपा तेरी मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारा बुलंद की।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, विधायक सविता महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, अमृत महतो, भोला महांती, भोगलु सोरेन, शंभू आचार्य, विशु हेंब्रम, सुशीला तांती, नीरेन माझी, हरि लोहार सहित सैंकड़ों झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।


Comments
Post a Comment