जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्ति उल्लास का माहौल
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: दुर्गोत्सव में जिला मुख्यालय सरायकेला में शक्ति रुपिणी की दशमी पूजा रस्म को लेकर भक्त श्रद्धालुओं का रूख मंदिर, पूजा पंडाल की ओर रहा।
गेस्ट हाउस इंडोर स्टेडियम के पास बनी सनातनी दुर्गा पूजा पंडाल में भी शक्ति रुपिणी माता दुर्गा की दशमी पूजा रस्म हुई। यहां सनातनी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा,उपाध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव संतोष कुमार सहित सदस्यगण पूजा रस्म को लेकर सक्रिय दिखे। भक्त श्रद्धालुओं ने यहां शक्ति रुपिणी की पूजा अर्चना की एवं माता दुर्गा के प्रति आस्था जताया। उत्सव में गरबा डांडिया नृत्यों का भी झलक देखने को मिला। भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
इधर पुराना बस स्टैंड के निकट सरकारी दुर्गा पूजा मंदिर के अलावे पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोग यहां संबलपुरी नृत्य,गीत का आनंद लेने में मशगूल दिखे।
बिरसा मुंडा स्टेडियम के निकट हंसाहुड़ी सार्वजनिक पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली यहां पहुंचे एवं माता के प्रति आस्था जताया। कमिटी द्वारा आयोजित संगीत संध्या का भी उन्होंने उद्घाटन किया एवं लोगों का हौसला बढ़ाया।
इससे पहले नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह कमिटी के अध्यक्ष अविनाश कवि एवं सदस्यों द्वारा झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली का स्वागत किया गया। यहां लोगों ने संगीत संध्या का आनंद उठाया। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।




Comments
Post a Comment