*सरायकेला: पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर में पहुंचे राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, किया दुर्गोत्सव का उद्घाटन,शुरू हुई शक्ति रुपिणी की आवाह्न*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान स्थित भव्य मंदिर में हुई शक्ति रुपिणी की आवाह्न।
इससे पहले मंदिर में पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने विधिवत माता दुर्गा की आवाह्न की एवं फीता काटकर पूजा उत्सव का उद्घाटन किया। रानी अरुणिमा सिंहदेव भी इस उद्घाटन रस्म में उनके साथ थे। वरिष्ठ अधिवक्ता गोलक पति, संजीव पति,रूपेश साहू, उक्त कमिटी के सचिव एस.डी सामंत आदि स्थानीय भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पंडित नीलकंठ षड़ंगी कार्यक्रम का विधिवत संचालन करने में सक्रिय दिखे। जानकारी के मुताबिक षष्ठी में बेलबरण रस्म के साथ माता शक्ति रुपिणी की आवाह्न प्रारंभ हो चुकी है।

Comments
Post a Comment