*सरायकेला: वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष कैंप आयोजित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय के समीप ग्राम साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष शिविर आयोजित।
जानकारी के मुताबिक शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित 20 नागरिकों का पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 भरवाया गया।
शिविर के दौरान ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश भी पहुंचे। शिविर में उपस्थित लोगों को उन्होंने मतदान के महत्व,मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। साथ ही स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से उन्होंने संवाद की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शिविर में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह,गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, एईआरओ, सुपरवाइजर,संबंधित बीएलओ की भी उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment