फुटबॉल प्रतियोगिता

*सरायकेला: दो दिवसीय चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में सरायकेला टाइगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 16 टीमें भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 40 पल्स में 20 टीमें भाग लेने वाले हैं। प्रतियोगिता से पहले अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा खिलाड़ियों से मिले एवं शुभकामनाएं दी। मॉर्निंग ग्रुप टाटा कॉलेज बनाम जीत बाबा एफसी के बीच पहला मैच रोमांचक रहा। पुरुष वर्ग में वीर वुरु पागल हाथी बनाम एचएलएमडी ब्रदर्स के बीच पहला मेच खेल प्रेमियों को आकर्षित किया। खेल प्रेमी, दर्शकों का भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गयी ।आयोजक सरायकेला टाइगर कमिटी के अध्यक्ष सुदाम हाईबुरू, उपाध्यक्ष गोपीनाथ गागराई, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह कांडाईबुरु, सचिव संजय सोय, बबलू नायक आदि सदस्यों की सक्रियता रही। देर शाम तक खेल प्रेमी, दर्शक फुटबॉल प्रतियोगिता का आनंद लेने में मशगूल दिखे। जानकारी के मुताबिक रविवार को फाइनल मैच होगा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी उपस्थित रहेंगे। अतिथियों के कर कमलों से उत्कृष्ट प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत।

Comments