ईएलसी फेस्ट का जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले


*सरायकेला: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने किया ईएलसी फेस्ट के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला अंतर्गत गम्हरिया अर्का जैन विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब उत्सव (ईएलसी फेस्ट) का ग्रैंड फिनाले हुई।

इसमें झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार का उपस्थिति रही। उन्होंने ईएलसी फेस्ट के सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन किया। इससे पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने इनका भव्य स्वागत किया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय एवं शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन साक्षरता से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लिया एवं अपना-अपना हुनर दिखाया। प्रतिभागियों ने वाद विवाद,भाषण, पोस्टर, रील, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुति के माध्यम से निष्पक्ष निर्वाचन, मताधिकार के महत्व, जागरूक मतदाता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मोमेंटो मिला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने प्रतिभागियों से निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता संबंधित शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में सरायकेला ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश,आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर,सहायक नगर आयुक्त अमित कुमार, गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, कार्यपालक अभियंता पंकज झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त विपुल सैनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Comments