विशेष गहन पुनरीक्षण

 

*एडीसी ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निर्वाचन पाठशाला में छात्राओं से की संवाद, बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के अपर उपायुक्त सह खरसावां विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ जयवर्धन कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण की एवं संबंधित बीएलओ को आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक वह नेंगटासाई हाई स्कूल में आयोजित निर्वाचन पाठशाला में छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास की। छात्राओं से संवाद के क्रम में उन्होंने मतदान के महत्व तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित बीएलओ को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सरायकेला सीओ अमित श्रीवास्तव, संबंधित पदाधिकारी, बीएलओ की उपस्थिति रही।

Comments