उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार


*सरायकेला: डीसी ने सुनी जनता की फरियाद, संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से फरियादी पहुंचे थे। 
जानकारी के मुताबिक लाल बिल्डिंग से दुर्गा पूजा पंडाल तक सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु फरियाद भी हुई। ईचागढ़ प्रखंड के ग्राम पाटपुर में सार्वजनिक स्थल की चहारदीवारी निर्माण, जीपीएफ कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित मामले भी जनता दरबार में उठी। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Comments