अवैध पार्किंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का अभियान

 

*सरायकेला: डीटीओ के नेतृत्व में अवैध पार्किंग के विरुद्ध चली जांच अभियान, कई वाहनों पर हुई कार्रवाई*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड के नेतृत्व में परिवहन विभाग के टीम द्वारा सड़क पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग के टीम द्वारा आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य सड़क एवं सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए कई भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हुई।

अभियान के दौरान संबंधित वाहन चालकों को निर्धारित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा मुख्य सड़क, सड़क किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्यवाई जारी रहेगी।

Comments