*सरायकेला: भाजपा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संदेश को सुना, लिया संकल्प और निकाली सेवा ज्योति यात्रा*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में जहां विकसित भारत संकल्प सभा हुई, वहीं नगर में सेवा ज्योति यात्रा भी निकली।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में हुई इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न क्षेत्र से आए काफी संख्या में कार्यकर्ता, आम जनता की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी सुना। वह इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम (नई दिल्ली) से जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं बल्कि देश के लिए समर्पित है। वह 2001 से करीब 13 वर्ष तक गुजरात के सीएम रहे। और 26 मई 2014 से वह देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने कहा कि वह जो कुछ भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। और कहा विश्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पाना है। हम इसे करके रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया।
इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन का संबोधन हुआ। लाइव कार्यक्रम देखने के बाद कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी उत्साहित थे। भाजपा जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण प्रधान, सहसंयोजक अनीशा सिन्हा, सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, पार्टी के रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, रितिका मुखी, ललन शुक्ला, विष्कंठ प्रधान, बद्रीनारायण, राजा सिंहदेव, रामनाथ महतो, मनोज महतो नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता आदि की उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित जन समूह को विकसित भारत में योगदान का संकल्प दिलाया।
सभा के बाद विकसित भारत को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सरायकेला नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकली।
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, रामनाथ महतो, सुनील श्रीवास्तव,रमेश हांसदा,माईकल महतो आदि शामिल थे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् की आवाज बुलंद की।





Comments
Post a Comment