*दुर्गोत्सव को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, विधि व्यवस्था बनाए रखने का लिया निर्णय*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार के अवसर पर शांति, विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इससे पहले पूजा उत्सव के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने आग्रह किया। मौके में विद्युत अवर प्रमंडल के अभियंता की भी उपस्थिति रही। इसके अलावे बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी पूजा समिति पूजा पंडालों में वालंटियर एक्टिव मोड में रखें। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कटती है तो जनरेटर की भी व्यवस्था रखें। पूजा उत्सव के दौरान हर जगह पुलिस फोर्स सक्रिय रहेगा।
बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, शांति समिति के सदस्यगण, पूजा समिति के प्रतिनिधि, प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment