*सरकारी उपक्रम समिति के सभापति निरल पूर्ति के नेतृत्व में टीम पहुंची सरायकेला, पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, हो सकती है स्थलीय विजिट*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति के सभापति निरल पूर्ति के नेतृत्व में टीम सरायकेला पहुंची एवं परिसदन में बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उक्त समिति के सदस्य जगत माझी, अमित कुमार यादव की उपस्थिति रही। बैठक में पहुंचे उक्त समिति के सभापति एवं सदस्यों का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्वागत किया। एसपी मनोज स्वर्गियारी का भी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों एवं कार्य एजेंसियों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का समीक्षा हुई। समिति के सभापति श्री निरल पूर्ति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्हें विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उत्पाद, नगर निकाय एवं वन विभाग, स्वास्थ्य, परिवहन, खनन सहित संबंधित विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति रही।
बैठक के बाद कुछ मामलों में सभापति निरल पूर्ति ने मीडिया से कहा कि बहुत सी चीजें जानने का प्रयास किया। स्थलीय निरीक्षण के बाद बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।


Comments
Post a Comment