सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था


*सरायकेला:अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त अभियान, कई वाहनों पर हुई कार्रवाई*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस ने जिला में संयुक्त विशेष अभियान चला रखा है।

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को भी अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड़, मोटरयान निरीक्षक, एवं यातायात पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान चली। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों की जांच हुई। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई भी हुई। अभियान के दौरान माईकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थान पर वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत भी दिया जा रहा था।

Comments