जितिया से सरायकेला पैलेस में गुंजने लगी मांगलिक ध्वनि


*सरायकेला: महिलाओं ने किया जितिया व्रत, पूजे गए जीमूत वाहन,पैलेस में शुरू हुई मां पाउड़ी की 16 पूजा उत्सव*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: सिंहभूम की इष्ट देवता के रूप में परिचित मां पाउड़ी की 16 पूजा सरायकेला पैलेस स्थित मां पाउड़ी मंदिर में प्रारंभ हुई।

परंपरा अनुसार जितिया से शुरू हुई इस उत्सव में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव पूजा रस्म को पूरा करते हैं। पूजा उत्सव के दौरान प्रतिदिन मांगलिक ध्वनि सुनाई पड़ती है। जानकारी के मुताबिक दुर्गोत्सव तक प्रतिदिन पैलेस में मां पाउड़ी की पूजा रस्म जारी रहेगा। मां पाऊड़ी की पूजा उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आस्था विश्वास है। दूसरी ओर सरायकेला आसपास क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी आयु,अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए जितिया व्रत भी रखा एवं उपासना पूर्वक पूजा अर्चना की।

Comments