*सरायकेला: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुरू हुई जल जनभागीदारी अभियान*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा संचालित जल जीवन मिशन 2.0 अंतर्गत मुंडाटांड पंचायत के लकड़बाद में जल अर्पण (जनभागीदारी उत्सव) कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में ग्रामीण,ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जल सहिया की सक्रियता से प्रभात फेरी भी निकला। इस जल यात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल थे। प्रभात फेरी जल यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने "जल है तो कल है" का नारा बुलंद किया।
कुचाई के सैरेंगदा में भी कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास हुई। और जल अर्पण कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम में उजागर हुआ कि नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान,जलसहिया, वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन कर्मी ,ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जानकारी के मुताबिक गांधी जयंती के अवसर पर जल जन भागीदारी अभियान जिला में शुभारंभ हुआ। शुभारंभ में प्रखंड कुचाई, सरायकेला, राजनगर के कई पंचायत में जल अर्पण कार्यक्रम हुई। विभिन्न पंचायत में कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
इधर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कमलपुर में कार्यक्रम हुई। ग्राम सभा, जागरूकता रैली के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की प्रयास हुई।




Comments
Post a Comment