*सरायकेला: चक्रवात को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,28 को बंद रहेगी विद्यालय*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान अर्णव की संभावना को लेकर भारतीय मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन भी हुआ सक्रिय।
इधर शाम ढलने से पहले ही आकाश में मेघ घेरने लगी। और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। घंटों तक बारिश के बाद रात को रुकी। हालांकि बादल छाया रहा।
सूत्रों के मुताबिक चक्रवर्ती तूफान 28 अक्टूबर को लैंडफॉल करेगा। आंध्र प्रदेश के तट पर बापतला विशाखापट्टनम के बीच यानम के पास टकराते समय हवा की गति 150 किलोमीटर तक पहुंचाने की संभावना है। आंध्र प्रदेश,ओड़िशा के कई जिला, तेलंगाना,तमिलनाडु,छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में भी चक्रवात की प्रभाव रहेगा। प्रभाव 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रहेगा। झारखंड में रांची,खूंटी, सिमडेगा,गुमला,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला में भी चक्रवाती तूफान का प्रभाव रहने की संभावना है।
चक्रवात के प्रभाव से तेज हवा, वज्रपात,भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सतर्कता एवं आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देशानुसार मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर 28 को जिले में अवस्थित सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे। डीएसई, डीईओ ने इस संबंध में संयुक्त कार्यालय आदेश जारी किया है।

Comments
Post a Comment