*सरायकेला: डीटीओ शंकराचार्य पहुंचे चांडिल, चला विशेष जांच अभियान, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों पर हुई कार्रवाई*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड़ के नेतृत्व में एन एच 33 अंतर्गत चांडिल क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो पार्किंग के विरुद्ध विशेष वाहन जांच एवं परिवर्तन अभियान चली।
जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं नो पार्किंग क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों की जांच हुई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। कार्रवाई के तहत चालकों ने जुर्माना भरा। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर अनाधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से भारी वाहन चालक निर्धारित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने,सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करने, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन नहीं खड़ा करने के संबंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Comments
Post a Comment