सीएचसी में डायलिसिस सेंटर शुभारंभ

 

*सरायकेला: डीसी पहुंचे गम्हरिया, किया सीएचसी का निरीक्षण, शुभारंभ की डायलिसिस सेंटर, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंस फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित 3 बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ हुआ। 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ डॉ सरयू प्रसाद सिंह, गम्हरिया सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थित रही। जानकारी के मुताबिक इस डायलिसिस सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी।

डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ के पश्चात उपायुक्त द्वारा सीएचसी के विभिन्न वार्डो,ओपीडी,दवा भंडार कक्ष, प्रयोगशाला का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूर्व में दिए दिशा निर्देश के अनुपालन तथा सुधार से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का समुचित उपयोग करने तथा आम जनों को गुणवत्तापूर्ण सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments