*झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू टीम के साथ पहुंचे सरायकेला, किया विकास योजनाओं का समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू टीम के साथ पहुंचे सरायकेला और जिला में संचालित विभिन्न विकास योजना एवं विभाग के कार्यों की परिसदन में बैठक कर समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक विभिन्न विकास योजना की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिले में संचालित योजनाओं की समुचित जानकारी विधायक, सांसद को उपलब्ध हो ताकि उनके स्तर से भी योजनाओं की समीक्षा की जा सके।
साथ ही लंबित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतू उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खनन गतिविधि से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित ग्राम टोला का नियमानुसार विकास सुनिश्चित करने का भी उन्होंने निर्देश दिए। जिला में पर्यटन विकास की दिशा में आवश्यक पहल करने हेतु भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने तथा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में समिति के सदस्य नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो, समरेश सोरेन की उपस्थित रही। इसके अलावा विधायक दशरथ गागराई की भी उपस्थित रही।
बैठक से पहले जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं एसपी मनोज स्वर्गियारी द्वारा झारखंड विधानसभा प्रक्कलन समिति के सभापति, सदस्यों, विधायक का स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार,आईटीडीए निदेशक उषा मुंडू समेत विभिन्न विभागीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment