*सरायकेला: डीसी ने सीएसआर मद से जिले में किए जा रहे कार्यों का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के अध्यक्षता में सीएसआर समिति की बैठक हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में सीएसआर मद के माध्यम से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आधारभूत सुविधाओं, खेल विकास एवं आजीविका उपार्जन संवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। इससे पहले पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा हुई।
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर मद से स्वीकृत एवं आवंटित सभी कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, संबंधित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, जिला के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment