साइक्लोन अर्णव का प्रभाव

 

*सरायकेला: साइक्लोन की प्रभाव में हो रही बारिश से जनता परेशान, 24 को भी बारिश की संभावना*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: चक्रवात "अर्णव" बंगाल की खाड़ी से उठी और इसकी प्रभाव से भारी वर्षा शुरू हो चुकी है।

उक्त चक्रवात से आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा के कई जिला प्रभावित हैं। झारखंड में भी इस चक्रवात का प्रभाव है। इस चक्रवात तूफान का नाम बांग्लादेश द्वारा "अर्णव" दिया गया है। जिसका अर्थ सागर होता है। 

चक्रवात के कारण सरायकेला खरसावां जिला में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दिन भर रुक रुक कर बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बारिश के कारण चहल पहल नहीं रही। लोग बारिश के कारण परेशान रहे।

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक 24 सितंबर को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश की संभावना है।

Comments