रुंगटा ग्रुप


*सरायकेला: देश के अमीरों में रुंगटा ग्रुप, फॉरच्यून इंडिया की सूची में 61वां स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: चाईबासा के एसआर रुंगटा ग्रुप ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान। देश के टॉप 100 अमीर उद्योगपतियों में हुआ शामिल। फॉरच्यून इंडिया ने अपने सर्वे में किया फोकस। 

फॉरच्यून इंडिया की सितंबर 2026 की मैगजीन में इसका उजागर हुआ है। मैगजीन में रुंगटा माइंस के प्रमोटर्स नंदलाल रूंगटा और मुकुंद रूंगटा को 61वां स्थान मिला। दोनों भाइयों की कुल संपत्ति करीब 40.951 करोड़ आंकी गई है। इनका मुख्य व्यवसाय लोहा और खनन के क्षेत्र में है। इसका मुख्यालय झारखंड के चाईबासा में ‌है। 

फॉरच्यून इंडिया लिस्ट में मुकेश अंबानी (8.67 लाख करोड़ कुल संपत्ति) पहला स्थान प्राप्त कर भारत के पहले अमीर व्यक्ति बने हैं। 


61वां स्थान प्राप्त रुंगटा ग्रुप की शुरुआत दिवंगत सीताराम रूंगटा ने की थी। सन् 1962 में कंपनी की शुरुआत हुई थी। दिवंगत सीताराम रूंगटा के बाद उनके दो पुत्र नंदलाल रूंगटा और मुकुंद रूंगटा ने व्यवसाय की कमान संभाली। और स्टील उत्पादन में भी कदम रखा। चाईबासा से शुरू हुई इस रुंगटा परिवार की उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर जगह बना चुकी है।

Comments