स्कूल में सॉइल हेल्थ कार्यक्रम

 

*सरायकेला:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना मृदा स्वास्थ्य का महत्व*

सरायकेला: जिला के आदित्यपुर, गम्हरिया स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना अंतर्गत स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ पंकज सेठ, आत्मा के उपनिदेशक विजय सिंह की उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जाना मिट्टी का महत्व। 

कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य के महत्व, मृदा परीक्षण के उपयोगिता, तथा फसल उत्पादन में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी मिला। सॉइल हेल्थ कार्ड के बारे में भी जानकारी मिला। वैज्ञानिक द्वारा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से मृदा नमूना संग्रहण की प्रक्रिया भी समझाया गया।

Comments