*सरायकेला: डीसी ने की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार सरायकेला में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक बैठक में पर्व के दौरान विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था, विसर्जन एवं रावण दहन की तैयारी तथा आपातकालीन सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान डीसी एवं एसपी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्व क्षेत्र में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा समितियां से प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व कराई जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दौरान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता शांति व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डीडीसी रीना हांसदा, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीओ अभिनव प्रकाश, आदित्यपुर नगर आयुक्त एजाज अनवर, चांडिल एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार, विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, सहित सीओ, बीडीओ,थाना प्रभारी, पूजा समिति प्रतिनिधि, शांति समिति सदस्यगण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment