स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगी आयोजित


*सरायकेला: स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर डीसी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक बैठक में ब्लड बैंक की रक्त संग्रहण के वर्तमान व्यवस्था का समीक्षा हुई। उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त रक्त संग्रहण सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए। स्वैच्छिक रक्तदान को जन भागीदारी से जोड़ने के लिए विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा हुई। 

इस दौरान विभिन्न विभाग, औद्योगिक संस्थाओं, सुरक्षा बलों तथा शैक्षणिक संस्थानों को स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में जोड़कर रक्त संग्रहण की व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी एवं समिति सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित कार्य योजना के अनुसार रक्तदान शिविरों एवं जागरूकता गतिविधि को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। 

बैठक में सिविल सर्जन सरयू प्रसाद, सरदार अस्पताल के डीएस, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Comments