*जिला मुख्यालय सरायकेला में पूजे गए भगवान गणेश, भक्ति उल्लास का रहा माहौल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में श्री गणेश भगवान की पूजा उत्सव में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
धर्मशाला के निकट भगवान गणेश की मंदिर में सुबह से ही भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां उपासना पूर्वक लोगों ने विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की। संजय चौक के निकट उदय संघ द्वारा भव्य पंडाल में भगवान गणेश का पूजा अर्चना किया जा रहा है। भक्त श्रद्धालु भी पहुंचे एवं विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना कर उनके प्रति आस्था जताया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। सरायकेला थाना चौक,पुराना गोपी होटल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर बनी पंडालों में भगवान गणेश पूजे गए।
इससे पहले भगवान गणेश के भक्त गणेश प्रतिमा लिए पूजा पंडाल में पहुंचे। और विधि विधान से भगवान गणेश का प्रतिमा स्थापित कर उपासना पूर्वक पूजा अर्चना की।
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव, माता पार्वती ने अपने दो पुत्र कार्तिकेय एवं गणेश को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने की परीक्षा दी। श्री गणेश ने अपने माता-पिता के चरणों को ही पूरी दुनिया मानकर उनकी परिक्रमा कर ली। इस बुद्धि एवं भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया। वरदान के मुताबिक हर शुभ कार्य से पहले गणेश पूजे जाएंगे। मान्यता है कि भगवान गणेश का बड़ा सिर विचारशीलता का प्रतीक है। बड़े कान अधिक सुनने और छोटी आंखें एकाग्रता का प्रतीक है। उनकी पूजा करने से प्राणी को विवेक, बुद्धि और संयम की प्राप्ति होती है। इन्हें संकट हरने वाला भी माना जाता है।
विघ्नहर्ता गणपति की पूजा उत्सव में शैक्षिक प्रतिष्ठान स्कूल, मंदिर सहित चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल है।



Comments
Post a Comment