ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मानवता सर्वोपरि पर जोर
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: ब्रिक्स की अध्यक्षता करते हुए भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के नेताओं के शामिल होने से आमजन में भी चर्चा का माहौल बनी हुई है। इस वर्ष भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को तीन मूलभूत स्तंभों जैसे राजनीति एवं सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय, सांस्कृतिक और जन-जन आदान-प्रदान के माध्यम से और मजबूत करने के लिए भारत भर के 25 से अधिक शहरों में 350 से अधिक बैठकें आयोजित हुई।
इन गतिविधियों और व्यापार से व्यापार तथा जन से जन पहलुओं के माध्यम से भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता ने ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण विषय द्वारा निर्देशित है। जो प्रधानमंत्री के मानवता सर्वोपरि भावना पर आधारित जन केंद्रीकरण के दृष्टिकोण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन बिंदुओं पर विचार रखी। एवं शिखर सम्मेलन में शामिल सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने ब्रिक्स के नेताओं के साथ भारत मंडपम के बाहर पौधे भी लगाया। शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी उपस्थिति वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय बन रहा है।

Comments
Post a Comment