उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार


*सरायकेला:डीसी ने सुनी जनता की फरियाद, संबंधित विभागों को दिए निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल से आए लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट किया। समस्या से संबंधित आवेदन दिए। जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने आम नागरिकों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई हेतु निर्देशित किया।

जनता दरबार में राशन कार्ड से संबंधित मामले भी उठे। सरायकेला-राजनगर सड़क के निर्माण एवं भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने हेतु नो एंट्री व्यवस्था लागू करने,सीनी पंचायत के सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराने, ईचागढ़ प्रखंड में खराब एवं अधभरा कुआं का जीर्णोद्धार कराने का मामला भी उठी। भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा सहित विभिन्न समस्या से परेशान लोगों ने उपायुक्त से गुहार लगाई। उपायुक्त ने मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मामलों का त्वरित पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने, आवेदनों पर की गई कार्रवाई से  संबंधित आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया।

Comments