पठन अभियान


*सरायकेला: डीसी नितिश कुमार सिंह ने पठन जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी* 

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड शिक्षा परियोजना अंतर्गत जिले में पठन संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने पठन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाया।

जानकारी के मुताबिक पठन जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंड एवं विद्यालयों में पहुंचेगी। बच्चों को आयु अनुसार पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। बच्चों में पुस्तक के प्रति रुचि विकसित करने एवं नियमित पठन की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान में विशेष जोर रहेगा। 

यह भी बताया गया कि विद्यालयों में आनंददायक एवं सकारात्मक पठन वातावरण विकसित करने की दिशा में यह पहल उपयोगी होगी। बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफ एल एन) के लक्ष्यों को भी सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

 पठन अभियान रथ में पंचतंत्र, पंख जैसे कहानी पुस्तकें भी हैं। "पठन अभियान" जागरूकता रथ की शुभारंभ के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे ।कार्यक्रम के आशीष कुमार तथा आदर्श पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की भी सक्रियता रही।

Comments