करम पर्व 22 को


*सरायकेला: करम पर्व को लेकर किसान, ग्रामीण तैयारी में जुटे,एकादशी को प्रकृति का करेंगे पूजा अर्चना*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: करम पर्व को लेकर सरायकेला व आसपास में किसान ग्रामीण तैयारी में जुटे हैं, मंगलवार को करम डाली स्थापित कर करेंगे पूजा अर्चना। 


जानकारी के मुताबिक सप्ताह भर पहले से ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है। बालिकाएं टोकरी में जो, गेहूं, धान, मक्का जैसे सात प्रकार के अनाज बोते हैं। और प्रतिदिन लोकगीत गाकर सेवा करते हैं। अंकुरित बीज को जावा कहा जाता है। भादो मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को ग्रामीण उपासना पूर्वक जंगल से करम डाली लाकर घर आंगन में स्थापित कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। करम डाली स्थापित कर व जावा रखकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। सरायकेला ईटाकुदर पंचायत के पदमपुर गांव में करम पर्व की तैयारी चल रही है। सरायकेला नगर के कोडा साई में भी करम पर्व मनाया जाता रहा है। पूजा अर्चना के बाद पारंपरिक गीत शुरू होती है। आज तोरे करम रजा घरे द्वारे....। ढोल मांदर के थाप पर महिला पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हैं। इस दिन बहन भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती है। किसान अच्छी फसल की कामना को लेकर प्रकृति की पूजा करते हैं।

Comments