*सरायकेला: शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा उत्सव को लेकर तैयारी में जुटे लोग, मार्केट में रही चहल-पहल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: ब्रह्मांड के शिल्पकार,यंत्रों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा उत्सव को लेकर जिला मुख्यालय सरायकेला में लोग तैयारी में जुटे हैं।
अपराहन को मार्केट में चहल-पहल काफी रहा। लोग खरीदारी में जुटे थे। पुराना बस स्टैंड के निकट विश्वकर्मा मंदिर में भी पूजा उत्सव की भव्य तैयारी की जा रही है। दूर दराज से आए लोग प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू की खरीदारी करते भी दिखे। जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को होने वाली इस पूजा उत्सव को लोग घरों में भी मनाते हैं। घरों में उपयोग होने वाले मशीनों, औजारों तथा वाहनों का साफ सफाई कर उनकी पूजा करते हैं। श्रम, तकनीक और सृजनशीलता के प्रति आस्था जताने का यह पूजा उत्सव कारखाना, औद्योगिक संस्थाओं,दुकानों में भी होती हैं। श्री सीमेंट प्लांट,रुंगटा प्लांट सहित गम्हरिया आदित्यपुर क्षेत्र में अवस्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा उत्सव की तैयारी हो रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे का सीनी स्थित इंजीनियरिंग वर्कशॉप, ट्रेनिंग संस्थान, सरायकेला पावर ग्रिड, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में भी पूजा उत्सव की तैयारी हो रही है। कन्या संक्रांति (17 सितंबर) को पूजे जाएंगे भगवान विश्वकर्मा।

Comments
Post a Comment