*सरायकेला: लोक अदालत को लेकर बैंक एनपीए ऋण धारकों के संपर्क में जुटे एलडीएम,ओटीएस माध्यम से ऋण मुक्ति का दिया संदेश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: बैंक ऑफ़ इंडिया आगामी 12 सितंबर को सरायकेला कोर्ट एवं चांडिल कोर्ट में होने वाली लोक अदालत को लेकर बैंक के एनपीए ऋण धारकों से संपर्क में जुटा है।
अग्रणी जिला प्रबंधक वरुण कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि 12 सितंबर को सरायकेला कोर्ट एवं चांडिल कोर्ट में नेशनल लोक अदालत है। इसको लेकर बैंक के एनपीए ऋण धारकों से संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनपीए ऋण धारक विशेष एवं आकर्षक छूट के साथ ओटीएस (एकमुश्त समझौता) के माध्यम से अपना बकाया ऋण का निपटारा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनपीए ऋण धारक इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने हेतु अपने निकटतम बैंक शाखा से संपर्क करें।

Comments
Post a Comment