विशेष गहन पुनरीक्षण

 

*एसआईआर के तहत पांच को होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, इसके बाद नए पात्र नागरिक भी भर सकते हैं प्रपत्र 6*

 दीपक कुमार दारोघा 

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा।

सरायकेला खरसावां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें। तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। पात्र नागरिक 5 अगस्त से 4 सितंबर तक अपने संबंधित बीएलओ अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र 6 भर कर आवेदन कर सकते हैं।

Comments