*सरायकेला: डीडीसी रीना हांसदा ने शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य प्रगति का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित योजना, कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्यवाई करने का निर्देश दिया। तथा विद्यालय स्तर पर नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षकों की उपस्थित की भी नियमित निगरानी करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी एवं अनुशासित बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने दिशा निर्देश दिए। जिले की समग्र शैक्षणिक रैंकिंग एवं प्रमुख प्रदर्शन सूचनांकों की समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई उस पर विशेष ध्यान देते हुए प्रखंडवार सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार के अलावे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी,सीआरपी सहित शिक्षा विभाग से जुड़े संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment